*स्लीमनाबाद के कौड़िया में चंदन के प्लांट पर चोरों का धावा, 9 पेड़ काटकर ले गए अज्ञात आरोपी*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कौड़िया में चंदन की तस्करी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक निजी चंदन प्लांट में घुसकर कीमती पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया। पुलिस ने इस मामले में जबलपुर निवासी फरियादी की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार कुर्मी (निवासी न्यू नर्मदा नगर, गोहलपुर, जबलपुर) का ग्राम कौड़िया में चंदन का प्लांट है। 12 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात करीब 12:00 बजे से सुबह 06:00 बजे के बीच, अज्ञात चोरों ने प्लांट की सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
चोरों ने बड़ी ही सफाई से 9 चंदन के पेड़ों को जड़ के पास से काटकर चोरी कर लिया। वारदात के दौरान चोरों ने न केवल कीमती लकड़ी पार की, बल्कि प्लांट को भी काफी नुकसान पहुँचाया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/26 दर्ज किया है। पुलिस ने नए कानून की धाराओं के तहत मामला कायम किया है:
धारा 305 ए: (चोरी से संबंधित)
धारा 331(4): (घर/परिसर में अनधिकार प्रवेश)
धारा 324(4): (शरारत और नुकसान पहुँचाना)

Post a Comment