सूने मकान से गहने-नकदी पार, स्टूडियो के सामने से बाइक भी चोरी


 सूने मकान से गहने-नकदी पार, स्टूडियो के सामने से बाइक भी चोरी


कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो चोरी की घटनाओं ने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


पहली घटना रचना नगर क्षेत्र की है, जहां निवासी मोहित सिंह के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। घटना 14 फरवरी की शाम की बताई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट 16 फरवरी को पुलिस में दर्ज कराई गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इसी थाना क्षेत्र में दूसरी घटना अहिंसा तिराहा स्थित टिपटाप स्टूडियो के सामने हुई, जहां से आकर्ष जैन की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (एमपी 21 एमजे 7770) अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। वाहन की कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post