मिशन चौक पर लंबा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी; परीक्षार्थियों की भीड़ बनी वजह


 

मिशन चौक पर लंबा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी; परीक्षार्थियों की भीड़ बनी वजह

कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: शहर के व्यस्त मिशन चौक पर मंगलवार सुबह लगभग 11.30से 12. 40 बजे के बीच अचानक लंबा जाम लग गया, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम इतना लंबा था कि कई वाहन घंटों तक फंसे रहे।

इस दौरान एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में चिंता की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र में परीक्षा होने के कारण अचानक वाहनों और लोगों की भीड़ बढ़ गई, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मिशन चौक पहले से ही व्यस्त चौराहा है, ऐसे में विशेष अवसरों या परीक्षाओं के दिनों में अतिरिक्त यातायात व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।

घटना के बाद यातायात धीरे-धीरे रेंगता रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post