*आर्मी भर्ती स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण*




*आर्मी भर्ती स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण*


कटनी /न्यूज़ एमपी एक्सप्रेस:पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा एवं ब्रिगेडियर संजय शर्मा द्वारा आर्मी भर्ती स्थल पुलिस लाइन ग्राउंड का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


निरीक्षण के दौरान प्रवेश-निकासी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, हेल्प डेस्क, टेंट एवं प्रकाश व्यवस्था सहित समस्त व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अग्नि वीर को गरिमामय, सुरक्षित एवं पूर्णतः पारदर्शी वातावरण उपलब्ध हो।


भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनी रहे। साथ ही पुलिस बल द्वारा की गई भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक कंट्रोल की तैयारियों की जानकारी ली गई।


निरीक्षण के दौरान दौड़ ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, चिकित्सा सहायता तथा समय मापन प्रणाली का भी गहन परीक्षण किया गया। ब्रिगेडियर संजय शर्मा द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT) क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त शारीरिक माप परीक्षण स्थल का निरीक्षण किया गया, जहां अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन एवं सीने की माप निर्धारित सैन्य मानकों के अनुरूप की जा रही थी। भर्ती प्रक्रिया में उपयोग किए जा रहे तकनीकी उपकरणों एवं निगरानी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई।


अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती रैली का संचालन सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post