रंगनाथ नगर: यूनियन बैंक के सामने भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दर्ज किए काउंटर केस


 

रंगनाथ नगर: यूनियन बैंक के सामने भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दर्ज किए काउंटर केस

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां स्थित यूनियन बैंक के सामने दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटनाओं ने क्षेत्र में हलचल मचा दी। खास बात यह रही कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी बताई जा रही हैं और दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले मामले में प्रशांत उर्फ हनी दुबे ने शक्ति सोनी के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत रंगनाथ नगर थाने में दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से शक्ति सोनी ने भी प्रशांत उर्फ हनी दुबे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। शक्ति सोनी का आरोप है कि विवाद की शुरुआत प्रशांत की ओर से की गई और उनके साथ भी हाथापाई की गई।

घटना यूनियन बैंक शाखा के सामने होने के कारण कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296बी, 115(2) और 351(2) के तहत काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post