महिलाओं के कलेक्ट्रेट घेराव के बाद हरकत में आया आबकारी विभाग, कार्रवाई तेज
स्लीमनाबाद में आबकारी अमले द्वारा अवैध हाथ भट्ठी मदिरा के विरुद्ध हुई कार्यवाही
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस – एक दिन पूर्व कटनी कलेक्टर कार्यालय घेराव कर महिलाओ ने dsp कटनी को सौपा था ज्ञापन व कड़ी कार्यवाही की मांग की थी इसी क्रम
स्लीमनाबाद में बुधवार को आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद, कटनी क्रमांक 1 एवं 3 की संयुक्त टीम द्वारा वृत्त अंतर्गत ग्राम डोंगरिया, सिहुड़ी, भाटिया मोहल्ला तेवरी में दबिश दी गई ।
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि दबिश के दौरान, 33 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं प्लास्टिक के गुमो में 705 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क एवं 34(1) च के तहत 13 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये| महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया ।
इस कार्यवाही में वृत्त स्लीमनाबाद के प्रभारी अतुल कुटार , आबकारी उपनिरीक्षक आंचल प्रजापति , केशव उइके एवं आबकारी आरक्षक राजेश गौंटिया, राम सिंह, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, अनुराग शर्मा का योगदान रहा ।
वही आप को बता दे की महिलाओ ने स्वयं अवैध शराब पकड़ कर पुलिस के सामने ला रखी थी व कार्यवाही की मांग की थी

Post a Comment