*ईंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन पलटने से युवा श्रमिक की मौत*


 

*ईंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन पलटने से युवा श्रमिक की मौत*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :जिले के माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र के गुलवारा में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहाँ एक संचालित ईंट फैक्ट्री में काम के दौरान भारी-भरकम मशीन पलटने से एक 27 वर्षीय श्रमिक की जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चरगवां (स्लीमनाबाद) निवासी सतीश कुशवाहा (27 वर्ष), पिता संतोष कुशवाहा, गुलवारा स्थित ईंट फैक्ट्री में कार्यरत था। काम के दौरान अचानक ईंट बनाने वाली एक विशालकाय मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई। सतीश इस भारी मशीन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य श्रमिकों ने तत्परता दिखाते हुए सतीश को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।



सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम (PM) के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी हाउस भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post