सामने से आए ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल; कुठला थाने में मामला दर्ज

 

सामने से आए ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल; कुठला थाने में मामला दर्ज


कटनी/आशीष चौधरी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: कुठला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूचनाकर्ता हरिलाल चढार (38), निवासी करमेता थाना माढ़ोताल, जबलपुर, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से ड्राइवर है और अपने पड़ोसी विक्की सोनी की मां विद्यादेवी सोनी, उनकी मौसी ममता सोनी और पुष्पा सोनी को कार क्रमांक MP04ZG2048 से शादी समारोह और दर्शन के लिए लेकर गया था। यात्रा के दौरान वे अयोध्या तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, 14 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे वे दर्शन कर जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मैहर के आगे झुकेही तिराहा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक MP21H1476 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक मोड़ लिया, जिससे कार के बाएं हिस्से में जोरदार टक्कर लग गई।

दुर्घटना में कार में बैठी विद्यादेवी सोनी के सिर और पसलियों में चोट आई, जबकि ममता सोनी के सीने और सिर में चोटें आईं। घटना को पुष्पा सोनी, विक्की सोनी एवं अनुराग सोनी ने देखा।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post