नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को एन के जे पुलिस ने किया गिरफ्तार



नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को एन के जे पुलिस ने किया गिरफ्तार

     कटनी/आशीष चौधरी:   कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को, स्टेशनरी दुकानदार द्वारा मासूम नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी मे मिली सफलता।

                 दिनांक 03-02-26 के रात्री 12-30 बजे पुलिस कन्ट्रोल रुम कटनी के माध्यम से महिला थाना प्रभारी निरी बर्षा सोनकर को सूचना प्राप्त हुर्इ  की एक नबालिक अविवाहित बालिका ने शास. जिला अस्पताल कटनी के प्रसूती वार्ड मे एक नवजात शिशु को जन्म दिया है। महिला संबंधी अपराध होने से तत्काल शास. जिला अस्पताल कटनी पहुंचकर अभियोक्त्री से घटना के संबंध मे पूछताछ करने पर बतायी मै कक्षा 10 वीं मै पढती हूं, और अपनी मां के साथ रहती हूं। 

हम दोनो की मोबाइल के माध्यम से बातचीत होना शुरु हुर्इ जिसके बाद  आरोपी ने अभियोक्त्री को बहला फुसला कर उसके साथ अलग अलग दिनांक समय पर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाये जिसके परिणाम स्वरुप अभियोक्त्री सितंबर माह 2025 मे गर्भवती हो गर्इ थी जिसके संबंध में अभियोक्त्री द्वारा आरोपी को बार-बार बताया गया जो इस बात को नजर अंदाज करते हुए अभियोक्त्री के ऊपर गर्भपात कराने एवं किसी से ना बताने को कहा था बदनामी के डर से अभियोक्त्री द्वारा इस संबंध मे बात नही बतायी और आरोपी ने भी अभियोक्त्री से बात चीत करना बंद कर दिया था। आरोपी का कृत्य धारा 65(1),64(2)एम बी.एन.एस. 3,4(2),5(जे.)(।।),5(।),6 पाक्सो एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया विवेचना मे लिया गया। 

                                अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे जिसके पालन मे आरोपी को पता तलाश कर जाग्रति कालोनी बडा गेट के पास से घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। 

 थाना एन.के.जे. कटनी 

सराहनीय भूमिका -  निरी वर्षा सोनकर महिला थाना प्रभारी,थाना प्रभारी एनकेजे उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, उप.निरी. नरेश झारिया, सउनि सहपाल परतेती, मनोज कुदपे ,प्र.आर. 278 आरिफ हुसैन, आर. 504 विजय राणा एवम् महिला थाना स्टाफ

Post a Comment

Previous Post Next Post