मेंजमेंट वाली जनसुनवाई? पर्दे के पीछे कौन चला रहा “महापौर जनसुनवाई” का संचालन


 

मेंजमेंट वाली जनसुनवाई? पर्दे के पीछे कौन चला रहा “महापौर जनसुनवाई” का संचालन

कटनी: नगर निगम कटनी में आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा व्यक्ति पूरी प्रक्रिया को पर्दे के पीछे से संचालित करता दिखाई देता है, जो न तो किसी शासकीय पद पर है और न ही किसी अधिकृत जिम्मेदारी में है। इसके बावजूद वह आवेदकों और संबंधित नगर निगम अधिकारियों को दिशा-निर्देश देता नजर आता है।

जनसुनवाई में पहुंचे कई लोगों का कहना है कि कैमरे के सामने कुछ और व्यवस्था दिखाई देती है, जबकि वास्तविक संचालन किसी और के हाथ में रहता है। इससे जनसुनवाई की पारदर्शिता पर भी प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं।

इसी क्रम में नेहरू वार्ड क्रमांक 28 में गोलू होटल के सामने पिछले लगभग 10 महीनों से खुला पड़ा नाला भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नाले के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। इसी समस्या को लेकर राजेंद्र हल्दकार महापौर जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचे।

अब देखने वाली बात यह होगी कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का समाधान होता है या फिर यह जनसुनवाई भी केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि इस बार उनकी समस्या का स्थायी निराकरण किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post