*मोहन टॉकीज क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :शहर के मोहन टॉकीज क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात आपसी विवाद के बाद एक 25 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है।
जानकारी के अनुसार, मघई मंदिर निवासी अनुराग जायसवाल (25 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी मोहन टॉकीज के पास अरुण यादव नामक युवक ने उसे रोका। पीड़ित अनुराग का आरोप है कि अरुण यादव शराब के नशे में था और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगा। जब अनुराग ने इसका विरोध किया, तो अरुण ने अपने कुछ अज्ञात साथियों को मौके पर बुला लिया और सभी ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
अस्पताल में भर्ती अनुराग जायसवाल ने पुलिस प्रशासन और आरोपी के बीच मिलीभगत की आशंका जताई है। पीड़ित का कहना है कि:
* मारपीट के दौरान आरोपी अरुण यादव ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
* आरोपी ने धौंस जमाते हुए कहा कि उसके रिश्तेदार कोतवाली थाने में पदस्थ हैं, इसलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
* पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इसी प्रभाव के चलते पुलिस ने अब तक उसका बयान दर्ज नहीं किया था।
*पुलिस का पक्ष:* "हालत ठीक न होने के कारण नहीं हुए थे बयान"
इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने मीडिया से कहा कि पुलिस टीम घटना वाली रात ही अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उस समय पीड़ित की हालत बयान देने लायक नहीं थी।

Post a Comment