सुरखी टेंक में करोड़ों के काम पर सवाल, मेढ़ निर्माण में गड़बड़ी के आरोप
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: जिले के सुरखी टेंक क्षेत्र में मेढ़ निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 3 करोड़ रुपये के आसपास की लागत से मेढ़ ढालने का ठेका सतना के एक ठेकेदार को दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों और नागरिकों का आरोप है कि कार्य के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों की नियमित मौजूदगी नहीं देखी जा रही, जिससे काम की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर संदेह खड़ा हो रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में बाहर से सामग्री लाने के बजाय टेंक क्षेत्र की ही मुरुम खोदकर वहीं उपयोग की जा रही है, जिससे लागत और गुणवत्ता दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्य की गुणवत्ता और खर्च की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। वही आस पास के लोगो द्वारा बताया गया की रात्रि मे वन्य जीव हो तालाब मे पानी पीने के लिए आते है सुरकी टेंक के चारो ओर मेड बनने के कारण अब उन्हें पानी पीने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ेगा
उठ रहे प्रमुख सवाल
• क्या निर्माण कार्य विभागीय अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है?
• क्या तय मानकों के अनुसार सामग्री का उपयोग किया जा रहा है?
• क्या मौके पर गुणवत्ता परीक्षण कराया गया है?
• करोड़ों की लागत वाले कार्य में पारदर्शिता क्यों नहीं दिख रही?
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।

Post a Comment