*कटनी नगर निगम का कड़ा एक्शन: बजरंग कॉलोनी में अवैध निर्माण ढहाया* *​जेसीबी से उखाड़ी गई 150 मीटर सड़क; नोटिस के बाद भी अमित साहू द्वारा किया जा रहा था अवैध प्लाटिंग का कार्य*

 *कटनी नगर निगम का कड़ा एक्शन: बजरंग कॉलोनी में अवैध निर्माण ढहाया*

*​जेसीबी से उखाड़ी गई 150 मीटर सड़क; नोटिस के बाद भी अमित साहू द्वारा किया जा रहा था अवैध प्लाटिंग का कार्य*


​कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :नगर पालिक निगम कटनी के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने गुरुवार को उपनगरीय क्षेत्र के शिवाजी वार्ड अंतर्गत बजरंग कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई की। बिना सक्षम अनुमति के विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी की संरचनाओं को जेसीबी मशीन की सहायता से जमींदोज कर दिया गया।

​नगर निगम के क्षेत्रीय उपयंत्री जे.पी. बघेल और अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि अमित साहू नामक व्यक्ति द्वारा नियमों को ताक पर रखकर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। निगम की कॉलोनी सेल और अतिक्रमण टीम ने संयुक्त निरीक्षण में पाया कि यहाँ किसी भी प्रकार की विधिसम्मत स्वीकृति नहीं ली गई थी। कार्रवाई के दौरान लगभग 150 मीटर नवनिर्मित रोड को जेसीबी से उखाड़ दिया गया।

​अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उक्त स्थल पर पहले भी नोटिस जारी कर काम रोकने और अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उल्लंघन जारी रहने पर यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भू-विकास कार्य से पूर्व अनुमति अवश्य लें।


Post a Comment

Previous Post Next Post