अजाक्स संघ की ढीमरखेड़ा तहसील बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन


 अजाक्स संघ की ढीमरखेड़ा तहसील बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: मध्य प्रदेश अजाक्स संघ जिला शाखा कटनी के जिला महासचिव पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 8 फरवरी को ढीमरखेड़ा ब्लॉक तहसील की बैठक मां बिरासनी देवी मंदिर, कचनारी (पाली) में आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय संयुक्त सचिव सोहन लाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे ने की।


बैठक के दौरान तहसील कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को मनोनीत कर उन्हें पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि संघ की बैठक प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।


बैठक में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सुग्रीम सिंह, सहनाम सिंह, रमेश प्रसाद रावते, जगत सिंह, सत्यनारायण दहिया, सुशील चौधरी, गुमान सिंह बरकड़े, राकेश सिंह, भीवराम चौधरी, लल्लू लाल, संतोष सिंह, मनोज सिंह, गोपाल सिंह, संतोष कोल, वचन सिंह, जयपाल सिंह, राजकुमार कुशराम, रामविलास परस्ते, हनुमत सिंह, राजकुमार टेमरे, अनुसुइया परस्ते, नरबधिया धुर्वे, दशरथ सिंह पोर्ते, जयंत सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post