माधवनगर: मारपीट के बाद इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम


 

माधवनगर: मारपीट के बाद इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुघरा निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग की मारपीट की घटना के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुन्नु लाल गडारी (61) के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल जबलपुर के स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका उपचार जारी था।

बताया जाता है कि 26 फरवरी की रात लगभग 8:14 बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल के वार्ड बॉय राजन कुमार द्वारा दी गई सूचना के आधार पर माधवनगर थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 18/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मारपीट को मौत का कारण माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मारपीट में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post