स्कूल के सामने अवैध शराब बिक्री, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल गांव-गांव पहुंच रही अवैध शराब, प्रशासन मौन?

 स्कूल के सामने अवैध शराब बिक्री, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल



गांव-गांव पहुंच रही अवैध शराब, प्रशासन मौन?

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पुलिस चौकी के पोसरा ग्राम पंचायत में शासकीय माध्यमिक शाला, पोसरा के सामने लंबे समय से अवैध रूप से शराब की बिक्री और पेकारी संचालित होने की शिकायत सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां खुलेआम शराब परोसी जा रही है, मानो यह कोई अधिकृत शराब दुकान हो।

ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर और देर शाम तक यहां शराब प्रेमियों की भीड़ जुटी रहती है, जिससे स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल परिसर के सामने शराब की उपलब्धता से बच्चों पर भी गलत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

क्षेत्रवासियों का सवाल है कि आखिर इतनी लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार की जानकारी कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग को क्यों नहीं है? या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं ही पूरी की जा रही हैं? लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध शराब बिक्री पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों द्वारा गांव-गांव तक शराब पहुंचाई जा रही है, जिससे क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग कब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई करता है।

इस संबंध मे ज़ब बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी से चर्चा की गई तब उनके द्वारा बताया गया की पेकारी को


"दिखवा लेते "है 

Post a Comment

Previous Post Next Post