चाकूबाजी से सहमा क्षेत्र, अपराध रोकने के बजाय चालान वसूली में जुटी कोतवाली पुलिस?
कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इसी बीच स्थानीय लोगों का आरोप है कि अपराध नियंत्रण पर सख्ती दिखाने के बजाय कोतवाली पुलिस शहर में खड़े वाहनों पर चालान और समन शुल्क वसूली में अधिक सक्रिय नजर आ रही है। आमतौर पर यातायात एवं अतिक्रमण विभाग से जुड़े इस कार्य को लेकर अब पुलिस की प्राथमिकताओं पर सवाल उठने लगे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि मौजूदा हालात में पुलिस को पहले अपराध पर अंकुश लगाने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।

Post a Comment