महापौर जनसुनवाई की हकीकत आई सामने, 8 दिन बाद भी समस्या जस की तस
फोटो शूट व प्रेस विज्ञप्ति तक सिमित महापौर जनसुनवाई?
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस — नगर निगम कटनी में आयोजित महापौर जनसुनवाई में एक सप्ताह पूर्व नागरिक राजेंद्र कुमार द्वारा वार्ड क्रमांक 28 मे गोलू रेस्टोरेंट के सामने खुले पड़े नाले/समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज हुए लगभग 7–8 दिन बीत जाने के बावजूद मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई के बजाय केवल आवेदन पर मुहर लगाकर औपचारिकता पूरी कर ली गई। जनसुनवाई के दौरान फोटो सत्र और प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद भी समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम दिखाई नहीं दे रहा है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यदि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं होता, तो आम नागरिकों का भरोसा कमजोर पड़ता है। यह मामला प्रशासन की कथनी और करनी के बीच अंतर को भी उजागर करता है।
निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि आम लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

Post a Comment