कटनी पुलिस अधीक्षक को डीजे न्यायालय बुलाकर अधिवक्ता करेंगे चर्चा* *जिला न्यायालय सभागार में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में लिया गया निर्णय* *अधिवक्ताओं ने एसपी पर अधिवक्ताओं को समय न देने का लगाया आरोप*


 *कटनी पुलिस अधीक्षक को डीजे न्यायालय बुलाकर अधिवक्ता करेंगे चर्चा* 


 *जिला न्यायालय सभागार में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में लिया गया निर्णय* 


 *अधिवक्ताओं ने एसपी पर अधिवक्ताओं को समय न देने का लगाया आरोप* 


 कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व एक अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को लेकर सोमवार को दोपहर 3:00 बजे अधिवक्ता कटनी पुलिस अधीक्षक को डीजे न्यायालय में बुलाकर चर्चा करेंगे। कटनी कटनी जिला न्यायालय सभागार में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला की मौजूदगी में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने यह निर्णय लिया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया।अधिवक्ता अमित शुक्ला ने आरोप लगाया कि एक के बाद एक अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अधिवक्ताओं को मिलने का समय नहीं देते हैं। अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।सोमवार को कटनी जिला न्यायालय सभा कक्ष में अधिवक्ता एकत्रित हुए और आंदोलन की रणनीति बनाने विचार विमर्श किया ।अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के अधिवक्ता मनु तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post