न्यायालय से सड़क तक संघर्ष: अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा


 


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस – कुछ दिनो पहले अधिवक्ता मनु तिवारी के खिलाफ एनकेजे पुलिस द्वारा दर्ज किए गए अपराध को लेकर अधिवक्ताओं में पनपा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सड़क पर अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ चक्का जाम शुरू कर दिया है। खबर के लिखे जाने तक बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।गौरतलब है कि एनकेजे थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कटनी जिला न्यायालय सभागार में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला की मौजूदगी में बैठक हुई थी। बैठक में पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया।अधिवक्ता अमित शुक्ला ने आरोप लगाया कि एक के बाद एक अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अधिवक्ताओं को मिलने का समय नहीं देते हैं। अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post