*रीठी: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार*
कटनी| थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मढिया में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीते दिनों एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित कुल 50,000 रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 15 फरवरी 2026 की शाम करीब 03:30 बजे की है। फरियादी श्रीराम लोधी (27 वर्ष), पिता सुखदेव प्रसाद लोधी, निवासी ग्राम मढिया के घर पर उस समय कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने एवं नकदी समेट ले गए।
पीड़ित द्वारा 24 फरवरी 2026 को शाम 04:45 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है:
अपराध क्रमांक: 99/26
धाराएं: 305(ए) बीएनएस (BNS) एवं 382 भादवि (IPC)

Post a Comment