कक्का निवास पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का स्वागत


 

कक्का निवास पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का स्वागत

कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के कटनी प्रवास के दौरान शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का के निवास पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

निवास पहुंचने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सर्वप्रथम भगवान चंद्र प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में राकेश जैन कक्का, श्रीमती आराधना जैन, आदित्य जैन एवं पूर्वी जैन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रजनी वर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष माधुरी जैन, सौम्या जैन, सेवादल अध्यक्ष मुकेश परौहा, हेमा शर्मा, माया चौधरी, मीनाक्षी बलवी, नीरा सोनी, लता खरे, पलक जैन सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post