12 घंटे में चोरी की बुलेट बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार
कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :दिनांक 18/03/2026 को प्रार्थी राजेश कुमार तिवारी पिता राम भुवन तिवारी उम्र 54 साल नि.मदन मोहन चौबे वार्ड हनुमान मंदिर के बगल से थाना रंगनाथगर कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 18/03/2026 को दोपहर 01.41 बजे मेरी बुलेट काले नीले रंग की क्र. MP 21 MA 3766 जो घर के बाहर खड़ी थी और गाडी में चाबी लगी छूट गई थी मै घर के अंदर आंगन की सफाई कर रहा था सफाई करने के बाद जब मै बाहर आकर देखा तो मैंने अपनी गाडी जहा पर खडी की थी वहा पर नही थी मै अपनी गाडी की तलाश आस पास की लेकिन मेरी गाडी का कोई पता नही चला मेरी गाडी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर वरिष्ट अधिकारियो को सूचना देकर द्वारा तुरंत ही टीम गठित की जाकर शहर के विभिन्न स्थानो में रवाना किया गया जो कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी शुभम पटेल पिता प्रदीप पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी शंकर भटिया तेवरी थाना स्लीमनाबाद कटनी को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गई बुलेट काले नीले रंग की क्र. MP 21 MA 3766 को जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया । आरोपी शुभम पटेल को थाना स्लीमनाबाद में पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है ।

Post a Comment