धुंधले बिलों के सहारे 1.50 लाख का भुगतान! कहीं गड़बड़ी तो नहीं?
कटनी / न्यूज़ एमपी एक्सप्रेस : कटनी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत गनियारी में वित्तीय लेन-देन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां करीब 1,50,000 रुपये के भुगतान में कथित रूप से धुंधली और अपूर्ण बिल प्रतियां लगाकर प्रक्रिया पूरी किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पारदर्शिता पर संदेह गहराने लगा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत में “khan iran” के नाम पर 1,50,000 रुपये का भुगतान किया गया। जब इस भुगतान से संबंधित बिल की जानकारी सार्वजनिक दस्तावेजों में देखी गई, तो वहां स्पष्ट और पठनीय बिल के बजाय धुंधली प्रति संलग्न पाई गई। संबंधित बिल आईडी 16934112 बताई जा रही है। आरोप है कि बिल को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत न कर मूल दस्तावेज छिपाने की कोशिश की गई है।
इसी पंचायत में एक अन्य भुगतान (बिल आईडी 17539667) के तहत 1,20,006 रुपये “S.S. Cement Pipes” के नाम पर जारी किए गए हैं। इस मामले में भी मूल बिल के स्थान पर केवल फोटो कॉपी संलग्न की गई है। इतना ही नहीं, उक्त बिल पर सरपंच और सचिव के आवश्यक हस्ताक्षर एवं सील का अभाव पाया गया, जो कि नियमानुसार अनिवार्य प्रक्रिया का उल्लंघन माना जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की अनियमितताएं पंचायत के वित्तीय प्रबंधन पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। यदि समय रहते जांच नहीं की गई, तो यह मामला बड़े घोटाले का रूप ले सकता है।
अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस पूरे प्रकरण पर क्या संज्ञान लेते हैं और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।
खबरों के लिए सम्पर्क करे
कटनी संवाददाता :9977535212
मप्र

Post a Comment