तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे अज्ञात ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती जगमोहन दास वार्ड निवासी एक व्यापारी 22 मार्च की रात अरिंदम होटल में आयोजित एक पार्टी में शामिल होकर अपने साथियों हेमन्त रजक और निखिल सचदेव के साथ अपनी कार (क्रमांक एमपी 21 सीबी 2798) से घर लौट रहे थे। रात लगभग 12:40 बजे जब वे मिशन चौक ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार के ड्राइवर साइड में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर पीछे की ओर फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार के सामने दाहिने हिस्से, बाईं साइड तथा पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के समय कार में मौजूद हेमन्त रजक और निखिल सचदेव ने पूरी घटना को देखा और इसकी पुष्टि की। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पीड़ित द्वारा कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
खबरों के लिए सम्पर्क करे
कटनी संवाददाता :9977535212

Post a Comment