*फाइनेंस कंपनी को 18 लाख का चूना, दो आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज एस.के. फाइनेंस लिमिटेड प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू



*फाइनेंस कंपनी को 18 लाख का चूना, दो आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज*


एस.के. फाइनेंस लिमिटेड प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित फाइनेंस कंपनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने लग्जरी कार फाइनेंस कराने के बाद उसकी किस्तों का भुगतान नहीं किया और कंपनी को करीब 18.40 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुँचाया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर रोड बरगवां स्थित 'एस.के. फाइनेंस लिमिटेड' कंपनी के प्रबंधक भगवत प्यासी (44 वर्ष) ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी प्रभांशु तिवारी (निवासी बडखेरा, बहोरीबंद) और ओम प्रकाश शुक्ला (निवासी पिपरिया, ढीमरखेड़ा) ने कंपनी से एक इनोवा कार फाइनेंस कराई थी।

शुरुआती कागजी कार्रवाई के बाद, आरोपियों ने नियमानुसार किस्तों का भुगतान करना बंद कर दिया। लंबे समय तक राशि जमा न होने और बार-बार संपर्क करने के बावजूद जब आरोपियों ने भुगतान नहीं किया, तब कंपनी ने कानूनी रास्ता अपनाया।



माधवनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 251/26 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है:

* धारा 316(2), 318(4), 316(3) BNS (धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत से संबंधित)

* (पुरानी धाराओं के तहत यह धारा 406, 420, 421, 422, 407 IPC के समकक्ष है।)


खास -खास 

* बकाया राशि: ₹18,40,000/-

* वाहन: टोयोटा इनोवा कार

* शिकायतकर्ता: भगवत प्यासी (मैनेजर, एस.के. फाइनेंस)

* आरोपी: प्रभांशु तिवारी एवं ओम प्रकाश शुक्ला

Post a Comment

Previous Post Next Post