*नटराज फूड प्रोडक्ट में बड़ी धोखाधड़ी: फर्जी लेटरपैड बनाकर 18 लाख का गबन, आरोपी फरार*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : माधवनगर क्षेत्र में ग्राम इमलिया स्थित नटराज फूड प्रोडक्ट में जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। संस्थान के नाम और साख का गलत इस्तेमाल करते हुए आरोपियों ने फर्जी लेटरपैड के जरिए 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नटराज फूड प्रोडक्ट के फर्जी लेटरपैड तैयार किए थे। इन नकली दस्तावेजों का उपयोग कर व्यापारिक लेन-देन और कागजी कार्रवाई में हेरफेर की गई, जिससे शिकायतकर्ता अनिल ठारवानी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।
खास -खास
* *ठगी की राशि:* ₹18,00,000 (अठारह लाख रुपये)।
* *नामजद आरोपी:* ओम उर्फ ऊधव मोटवानी और तीरथदास मोटवानी।
* *वारदात का तरीका*: संस्थान के जाली दस्तावेज और लेटरपैड तैयार कर विश्वास में लेना।
* *समय सीमा*: यह फर्जीवाड़ा जून 2025 से चल रहा था, जिसकी शिकायत के बाद अब पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है।
माधवनगर पुलिस ने नटराज फूड प्रोडक्ट से जुड़े इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 420 भादवी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन फर्जी लेटरपैड का इस्तेमाल कर अन्य लोगों या व्यापारियों को भी शिकार बनाया गया है।

Post a Comment