चर्चा का बाजार गर्म 💥 खनिज नाका में ट्रैफिक पुलिस की अवैध तैनाती? ड्यूटी पर नहीं, फिर भी गश्त में दिखे जवान


 

💥चर्चा का बाजार गर्म 💥

खनिज व वन विभाग नाका में ट्रैफिक पुलिस की अवैध तैनाती? ड्यूटी पर नहीं, फिर भी गश्त में दिखे जवान

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हमेशा विवादों में रही ट्रैफिक पुलिस इस बार खनिज व वन विभाग नाका में कथित अवैध तैनाती को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर में इस मुद्दे को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है और तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार, खनिज व वन विभाग नाका क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस के एक जवान की तैनाती को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित पुलिसकर्मी की उस समय ड्यूटी निर्धारित नहीं थी, बावजूद इसके वह क्षेत्र में गश्त करते नजर आए। इससे मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई और लोगों के बीच सवाल उठने लगे।

मीडिया द्वारा जब इस संबंध में ट्रैफिक थाना प्रभारी राहुल पांडेय से संपर्क किया गया और ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्तमान ड्यूटी के बारे में पूछा गया, तो प्रभारी द्वारा पहले “थोड़ी देर में बताता हूं” कहा गया। हालांकि, बाद में दोबारा कॉल करने पर फोन रिसीव नहीं किया गया, जिससे स्थिति और स्पष्ट नहीं हो सकी।

वहीं, जब मीडिया टीम जुहला स्थित खनिजव वन विभाग नाका पहुंची, तो संबंधित ट्रैफिक पुलिसकर्मी नाका के समीप ही मौजूद मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे प्रभारी के सहयोग से क्षेत्र में हैं, लेकिन ड्यूटी आदेश को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी।

इस पूरे मामले ने विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। यदि ड्यूटी आदेश के बिना तैनाती की गई है, तो यह नियमों के विरुद्ध माना जाएगा। वहीं यदि कोई विशेष निर्देश था, तो उसे सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।

अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं और क्या आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया जाता है या नहीं। फिलहाल शहर में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post