*खदान में मिला 27 वर्षीय युवक का शव, दो दिन से लापता था बादल कोल*




*खदान में मिला 27 वर्षीय युवक का शव, दो दिन से लापता था बादल कोल*

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित एक खदान में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बादल कोल (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले 2दिनों से लापता बताया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने खदान में एक शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ (SDRF) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को खदान से बाहर निकाला।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक युवक रंगनाथ नगर क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक खदान में कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है



वही रंग नाथ नगर थाना के प्रभारी अरुण पाल सिंह के द्वारा बताया गया की मृतक 5 मार्च से लापता था जिस पर आजशव मिलने पर शनिवार को मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है 

Post a Comment

Previous Post Next Post