त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लिये खाद्य पदार्थों के 35 नमूने
कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :आगामी त्यौहार होली एवं ईदुलफितर के अवसर पर नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर के निर्देशानुसार के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के दुकानों की जांच हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत विगत एक सप्ताह में 35 नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि इनमें राजस्थान मिष्ठान भंडार दुर्गा चौक कटनी से बेसन लड्डू, आटा लड्डू, बर्फी, छेना रसगुल्ला के नमूने लिये गये। इसी प्रकार शिवम स्वीट ढीमरखेड़ा से मावा, पेठा, कृष्णा डेयरी स्वीट से मगज लड्डू और गागा होटल उमरिया पान से खोवा के नमूने लिये गये।
जबकि साक्षी स्वीट माधवनगर से काजू पतासा, मैसूर पाक, एल एम प्रोविजन स्वीट से नमकीन एवं लड्डू, बीकानेर स्वीट से मूंग बर्फी, गुझिया, खोवा मंडी कटनी स्थित बाहुबली खोवा से खोवा, पनीर, केशरवानी खोवा से खोवा, क्रीम, सरावगी कमीशन एजेंट से फ्लेक्सी क्रीम के नमूने लिये गये। इसी प्रकार विलायत कला स्थित बच्चा होटल से खोवा बर्फी, रसगुल्ला, श्रीराम स्वीट से खोवा बर्फी, विजयराघवगढ़ स्थित सरगम स्वीट मार्ट से खोवा, पेड़ा, बीकानेर मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला, छेना मिठाई, खोवा के नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेज दिए गए है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

Post a Comment