*​स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूने मकान में चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख के जेवर बरामद*



*​स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूने मकान में चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख के जेवर बरामद*

​ कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :जिले की स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 7 लाख 94 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

​घटना 3 मार्च 2026 की है। ग्राम महगवां निवासी जगदेव प्रसाद हल्दकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे अपने छोटे भाई वासुदेव हल्दकार के घर होली की पूजा करने गए थे। जब दोपहर करीब 2:00 बजे परिवार वापस लौटा, तो घर का दरवाजा खुला मिला और अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी और बिस्तर पेटी में रखे सोने-चांदी के पुराने जेवरात और 10 हजार रुपये नगद गायब थे।


​कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुदेश कुमार सुमन की टीम ने विवेचना शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

​पकड़े गए आरोपियों के नाम:

​दीपक उर्फ दीपू हल्दकार (27 वर्ष) - निवासी महगवां

​अर्पित उर्फ राज हल्दकार (22 वर्ष) - निवासी महगवां

​जगमोहन उर्फ मोहन उर्फ मंजा पटेल (27 वर्ष) - निवासी पडरिया

​पवन उर्फ मरहरण कोल (19 वर्ष) - निवासी महगवां

​बरामद सामग्री

​पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

​सोने के हार, मंगलसूत्र, चेन और झुमकी।

​सोने के कंगन, अंगूठी, नथ और लोंग।

​चांदी की 8 जोड़ी पायल, करधन, बिछिया और अन्य आभूषण।

​कुल अनुमानित कीमत: ₹7,94,000/-

*​इनकी रही सराहनीय भूमिका*

​इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार सुमन,व थाने के स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post