*स्लीमनाबाद बायपास पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत*



*स्लीमनाबाद बायपास पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत*

कटनी /स्लीमनाबाद/आशीष चौधरी :क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्लीमनाबाद बायपास पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।



मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी स्लीमनाबाद बायपास के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही सांसें थम गईं। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।


पुलिस द्वारा की गई शुरुआती शिनाख्त में मृतक की पहचान इस प्रकार हुई है:

नाम: राजेश रजक

पिता का नाम: मुरारी रजक

निवासी: ग्राम छोटी कोनी, गोशालपुर



राहगीरों की सूचना पर स्लीमनाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post