कल्लू बकरा, रितेश और सुमित ने शराब के लिए मांगे पैसे, न देने पर करण खटीक से मारपीट
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । कोतवाली थाना क्षेत्र की नई बस्ती स्थित सरस्वती स्कूल के पास शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कल्लू बकरा, रितेश और सुमित नामक युवकों ने करण खटीक से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की।
बताया जाता है कि जब करण ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने सरेराह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Post a Comment