*दो माह से टूटी पड़ी पुलिया, नाले में गिर रहे लोग* *राय कॉलोनी में किशोर न्यायालय के सामने बिगड़ी व्यवस्था, निगम के प्रति आक्रोश*



*दो माह से टूटी पड़ी पुलिया, नाले में गिर रहे लोग* 

*राय कॉलोनी में किशोर न्यायालय के सामने बिगड़ी व्यवस्था, निगम के प्रति आक्रोश*

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : शहर की राय कॉलोनी में किशोर न्यायालय के सामने स्थित पुलिया पिछले लगभग दो माह से टूटी पड़ी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार पुलिया टूटने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और कई लोग नाले में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत पार्षद को भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई। बीते दिनों एक कार भी टूटी पुलिया के कारण नाले में फंस गई थी, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

लंबे समय से समस्या का समाधान न होने के कारण क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नागरिकों ने नगर निगम से जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post