सुबह-सुबह महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत डन कॉलोनी में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उमरिया निवासी हामना खातून अपने पुत्र गुलाम नवी के साथ डन कॉलोनी स्थित डॉ. सौरभ चौधरी के क्लिनिक में इलाज के लिए आई थीं। सुबह के समय वह अस्पताल के बाहर टहल रही थीं, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़िता और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हालांकि सूत्रों के अनुसार, घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। खुलेआम हो रही ऐसी लूट की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल व्याप्त है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
खबरों के लिए संपर्क करे
9977535212

Post a Comment