“वीरों का बलिदान – याद रखेगा हिंदुस्तान”
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कटनी द्वारा 23 मार्च शहीद दिवस के पावन अवसर पर देश के अमर क्रांतिकारी वीरों—भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु—को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर नगर में यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान वीर सपूतों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रभक्ति के गगनभेदी नारों से समूचा वातावरण ओजस्वी एवं देशभक्ति से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना तथा शहीदों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के बौद्धिक प्रमुख श्री उमेश मिश्रा, जिला कार्यवाह श्री संजय त्रिपाठी, जिला प्रमुख श्री अनिल गर्ग, नरसिंहपुर विभाग संयोजक श्री सीमांत दुबे, जिला संयोजक श्री ऋषभ त्रिपाठी, नगर मंत्री संजय कुशवाहा सहित नितिन साहू, अवध पाण्डेय, आदेश त्रिपाठी, समर्पण झा, प्रभात साहू, संस्कार गर्ग, सुयंत, सक्षम एवं अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
विशेष रूप से, पर्यावरण एवं संसाधनों के प्रति सजगता रखते हुए परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इस मशाल यात्रा में एक नवीन प्रयोग किया गया। मशाल में पारंपरिक तेल, पेट्रोल या डीजल का उपयोग न करते हुए बोरे एवं कपूर का प्रयोग किया गया, जो एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल के रूप में सामने आया।
खबरों के लिए सम्पर्क करे
कटनी संवाददाता :9977535212
कटनी -मप्र

Post a Comment