*सड़क हादसे में अधिवक्ता और टाइपिस्ट घायल: डिप्टी कलेक्टर की तेज रफ्तार बुलेरो ने मारी टक्कर*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : जिला न्यायालय से कार्य निपटाकर घर लौट रहे अधिवक्ता विवेक जैन और टाइपिस्ट रिंकू सिंह ठाकुर एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। माधव नगर गेट के पास डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा की तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
*तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे का कारण*
उपचाररत अधिवक्ता विवेक जैन ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बाइक से जा रहे थे। पीछे से आ रही डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो (क्रमांक MP 19 ZL-5117) की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाइक को टक्कर मार दी।
*घायलों की स्थिति और उपचार*
अधिवक्ता विवेक जैन: गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें तत्काल बरगंवा स्थित अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है,व उनका एक पैर फेक्चर हो गया है जहाँ उनका इलाज जारी है।
रिंकू सिंह ठाकुर: हादसे में टाइपिस्ट रिंकू सिंह ठाकुर को भी हाथ व अन्य जगह पर चोटें आई हैं।
*भागने की कोशिश, लोगों ने दबोचा*
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बुलेरो चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन घटनास्थल पर मौजूद सजग लोगों ने पीछा करके वाहन को रोक लिया।

Post a Comment