दिनदहाड़े बुलट पार, CCTV में कैद हुआ शातिर


 


दिनदहाड़े बुलट पार, CCTV में कैद हुआ शातिर

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :
शहर में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के भट्ठा मोहल्ला में दिनदहाड़े एक घर के बाहर खड़ी बुलट मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक बड़ी बेखौफी से मकान के बाहर पहुंचा और कुछ ही पलों में बुलट मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने भी उसे देखा, लेकिन वह तेजी से वाहन लेकर निकल गया।

पीड़ित आयुध निर्माणी कर्मी राजेश तिवारी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ भट्ठा मोहल्ला में रहते हैं। उनके पुत्र संकल्प तिवारी की बुलट घर के बाहर खड़ी थी, जिसे दिनदहाड़े चोर उठा ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है और फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को जबलपुर की दिशा में जाते हुए देखा गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post