*बड़ा हादसा टला, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा*
कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम घुघरा के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। घरेलू गैस सिलेंडरों से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रक पलटने के बावजूद किसी भी सिलेंडर में विस्फोट या गैस रिसाव नहीं हुआ, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।
*हादसे का घटनाक्रम*
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घुघरा रोड पर ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी। अचानक वाहन डगमगाया और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। ट्रक गिरते ही उसमें रखे दर्जनों सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। मंजर देख आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
*चालक घायल, नशे की आशंका*
हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही बिलहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Post a Comment