ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, युवक की मौत; प्रकरण दर्ज
कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस - ढीमरखेडा थाना अंतर्गत शिकायत कर्ता ने बताया की मै ग्राम छाहर में रहता हूं खेती किसानी का काम करता हूं आज दिनांक 03/03/26 को मैं और उपेन्द्र सिह अपनी मोटर साईकिल से होली मैं बुआ के लडके प्रकाश सिहं से मिलने ग्राम हरदुआ जा रहै थे कि बीजापुरी मोड पर ही प्रकाश सिह मिल गया वह बोला कि तुम लोग यही रुको मै बीजपुरी से अभी आता हूं कि प्रकाश कुछ ही दूर गया अपनी मोटर साईकिल को चालते गई उसी समय करीबन 02 बजे बीजापुरी तरफ से मोटर साईकिल का चालक अपनी मोटर साईकिल को तेज रफ्तार,लापरवाही खतरनाक तरीके से चलाते हुये आया औऱ प्रकाश सिहं की मोटर साईकिल में टक्कर मार दिया मै व उपेन्द्र जाकर देखे तो प्रकाश सिह के सिर मुह हांथ पैर घुटने में गंभीर चोटे आई थी खूंन निकल रहा था तथा टक्कर मारने वाली मोटर साईकिल वही थी जिसका नं MP 21ZE 9987 है जिसमे बैठे व्यक्तियो को भी चोटे आई थी फिर मैने प्राईवेट वाहन बुलवाकर भी घायलो को व भाई प्रकाश को वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल उमरिया पान रवाना हुआ रास्ते पर ही भाई प्रकाश सिंह की मृत्यु हो गई डाक्टर साहब ने भी प्रकाश की मृत्यु हो जाना बताया भाई प्रकाश सिहं की मृत्यु वाहन क्र MP 21 ZE 9987 के चालक व्दारा एक्सीडेन्ट करने से आई गंभीर चोटो के कारण हुई है। की रिपोर्ट पर अप क्र 0/26 धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

Post a Comment