कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में....
सूने मकान में मिली जहाँ एक अधेड़ व्यक्ति उसके साथ जबरन गलत कार्य करते रंगे हाथों पाया...
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 13/03/2026 को कुठला पुलिस ने नाबालिग के साथ गलत काम (बलात्कार) करने वाले आरोपी को कुठला पुलिस गिरफ्तार कर लिया है ।
ज्ञातव्य हो कि दिनांक 12/03/2026 की देर रात्रि में थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12/03/2026 की रात्रि लगभग 8 बजे नाबालिग बालिका घर से बाहर गई थी। कुछ समय बाद बालिका के घर वापस न आने पर परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई। खोजबीन के दौरान बालिका गांव एक सूने मकान में मिली जहाँ एक अधेड़ व्यक्ति उसके साथ जबरन गलत कार्य करते रंगे हाथों पाया गया । घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बालिका को लेकर थाना पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी कुठला पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई जिसके पश्चात मामले के आरोपी रोहित मिश्रा पिता रामनरेश मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जोबी खुर्द थाना कुठला को दिनांक 13/03/2026 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई तथा माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेज दिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी – रोहित मिश्रा पिता रामनरेश मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जोबी खुर्द थाना कुठला
विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र व उनकी टीम कार्यवाही मे शामिल रही.

Post a Comment