कटनी में अज़ाक्स संघ की बैठक, अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारी



कटनी में अज़ाक्स संघ की बैठक, अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारी

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :मध्य प्रदेश अज़ाक्स संघ जिला शाखा कटनी द्वारा आगामी 14 अप्रैल को विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के भव्य आयोजन को लेकर रविवार को शहीद स्मारक एवं संग्रहालय परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय संयुक्त सचिव सोहन लाल चौधरी ने की।

जिला महासचिव पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान मुख्य रेलवे स्टेशन से रैली निकालने तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही एक सप्ताह तक पखवाड़ा कार्यक्रम मनाने की योजना भी बनाई गई।

बैठक में संघ के कर्मचारी हितैषी एवं सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अज़ाक्स संघ, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, कोल ट्राइबल युवा समिति, सफाई कामगार यूनियन सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजभान सिंह मरावी, रामचंद्र अहिरवार, गुड्डा रैदास, मंगल सिंह, बलबीर सिंह, रमेश रावते, अमित कुंडे, ओमप्रकाश सकतेल, विजय समुद्रे, रामदास, संतोष गोटियां, विश्वनाथ दहिया, किशन लाल भूमिया, संजय चौधरी, एस.एस. ठाकुर, विजय चौधरी, आर.जी. पासी, रवीन्द्र झरिया, गोपाल प्रसाद चौधरी, सोनू बौद्ध, जीतू बौद्ध, मनोज दहिया, बाबूलाल अहिरवार, धर्मेंद्र राज, सोहन दहिया, विजय हरीश बेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अज़ाक्स संघ ने सभी समाजजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post