चुनाव के मद्देनजर प्रेक्षक ने किया जनपद पंचायद रीठी का निरीक्षण
कटनी – मंगलवार को होने वाले जनपद पंचायत रीठी के अध्यक्ष पद के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु सोमवार को मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक सेवानिवृत्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री प्रकाश व्यास ने जनपद पंचायद रीठी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव सम्बन्धी सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश एवं बैठने की व्यवस्था सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय एस डी एम श्री प्रमोद चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश नरेंद्र सिंह, लाइसनिंग अधिकारी श्री अतुल कुटार उपस्थित रहे।

Post a Comment