बंगला लाइन में युवक से मारपीट, पत्थर पटककर तोड़ा पैर, माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप


 

बंगला लाइन में युवक से मारपीट, पत्थर पटककर तोड़ा पैर, माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के बंगला लाइन इलाके में एक युवक के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 4 मार्च की बताई जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पिता घनश्याम के साथ कुछ लोगों ने विवाद के दौरान जमकर मारपीट की।

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवक के सिर पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके पैर पर पत्थर (खानगी) पटक दिया, जिससे उसका पैर भी बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के बाद घायल युवक माधवनगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने गया, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले उसे इलाज कराने के लिए अस्पताल जाने की सलाह दी और उसकी शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा न्याय की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post