20 साल के युवक से धारदार चाकू बरामद, रंगनाथ नगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया केस
कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में अपराध नियंत्रण और गुंडा-बदमाशों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक 20 वर्षीय युवक को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि रंगनाथ मंदिर के पीछे स्थित मैदान में एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर देखा कि नीम के पेड़ के नीचे एक युवक संदिग्ध रूप से छिपा हुआ था। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मुस्तैदी से धर दबोचा।
पकड़े गए युवक की पहचान अंकित वंशकार (20 वर्ष), पिता नत्थू उर्फ नच्चू वंशकार, निवासी मरघटाई के पीछे, गड्डा टोला (वंश स्वरूप वार्ड) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1500 रुपये बताई जा रही है।
आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अवैध हथियार जब्त कर लिया।
अपराध क्रमांक: 104/26
धारा: 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
Post a Comment