ऑर्डनेंस फैक्ट्री से पीतल का टुकड़ा चोरी, महिला आरोपी गिरफ्तार


 

ऑर्डनेंस फैक्ट्री से पीतल का टुकड़ा चोरी, महिला आरोपी गिरफ्तार

कटनी : माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के सर्चिंग रूम के मुख्य द्वार के पास से कुसुम बाई नामक महिला ने करीब 1 किलो 215 ग्राम वजन का ‘ब्रास ब्लैक’ (पीतल का टुकड़ा) चोरी कर लिया। चोरी किए गए पीतल की कीमत लगभग 1000 रुपये बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने पर सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर माधवनगर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post