*कमानिया गेट पर पलटने से बची ओवरहाइट लोडिंग गाड़ी, मची अफरा-तफरी*



*कमानिया गेट पर पलटने से बची ओवरहाइट लोडिंग गाड़ी, मची अफरा-तफरी*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :शहर के सबसे व्यस्ततम हृदय स्थल कमानिया गेट स्थित मेन रोड पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौरसिया फर्नीचर के पास और दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के ठीक सामने, सामान से लदी एक पेटी वाली गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बची।



मिली जानकारी के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक और ओवरहाइट (ऊंचाई से ज्यादा) सामान लदा हुआ था। जैसे ही गाड़ी चौरसिया फर्नीचर के पास पहुंची, संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी के पीछे के दोनों चक्के सड़क किनारे बनी नाली में धंस गए। गाड़ी एक तरफ बुरी तरह झुक गई, जिसे देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।


घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और मुख्य मार्ग होने के कारण यातायात बाधित होने लगा। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस द्वारा क्रेन या अन्य माध्यमों से वाहन को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जाम की स्थिति को साफ किया जा सके।



प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन में सामान की ऊंचाई काफी अधिक थी, जिसके कारण संकरी सड़क और मोड़ पर वाहन अपना संतुलन खो बैठा। गनीमत यह रही कि गाड़ी पूरी तरह नहीं पलटी, अन्यथा हनुमान मंदिर के सामने मौजूद श्रद्धालुओं, व्यापारियों या राहगीरों को गंभीर चोट आ सकती थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post