*नगर निगम की लापरवाही: फोरेस्टर वार्ड में नलों से घरों में पहुंचा दूषित पानी, आक्रोशित रहवासी आज कमिश्नर को रखेंगे अपनी बात*


 

*नगर निगम की लापरवाही: फोरेस्टर वार्ड में नलों से घरों में पहुंचा दूषित पानी, आक्रोशित रहवासी आज कमिश्नर को रखेंगे अपनी बात* 

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी :स्वच्छता और विकास के दावों के बीच कटनी नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शहर के पॉश इलाकों में शुमार फोरेस्टर वार्ड (वार्ड क्रमांक 33) में आज सुबह नलों से भीषण गंदा और दूषित पानी सप्लाई हुआ। पानी की स्थिति इतनी खराब थी कि वह पीने तो क्या, निस्तार के योग्य भी नहीं था।

इस घटना को लेकर स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन शायद इंदौर जैसी किसी बड़ी त्रासदी का इंतज़ार कर रहा है। दूषित पानी की समस्या इस वार्ड के लिए नई नहीं है, इससे पहले भी कई बार गंदा पानी आने की शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।


*इंदौर की घटना दोहराने की कोशिश?*

वार्डवासियों ने सीधे तौर पर निगम प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासन जानबूझकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। गंदे पानी की सप्लाई से बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों में जलजनित बीमारियों और महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस दूषित पानी को पीकर कोई बीमार होता है या किसी की जान जाती है, तो इसका सीधा जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन होगा।


*आज आयुक्त को दिखाएंगे यही पानी*

अपनी अनदेखी से नाराज फोरेस्टर वार्ड के निवासी आज एकजुट होकर नगर निगम आयुक्त से मिलने जा रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि वे नलों से आए इसी गंदे पानी को बोतलों में भरकर ले जाएंगे और आयुक्त को दिखाएंगे कि जनता को किस तरह का 'जहर' परोसा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post