कलेक्टर जनसुनवाई में भड़की पीड़िता, बोली – “तीन बार आए, फिर भी सुनवाई नहीं तीन मंगलवार, तीन गुहार… फिर भी नहीं मिला इंसाफ


 कलेक्टर जनसुनवाई में भड़की पीड़िता, बोली – “तीन बार आए, फिर भी सुनवाई नहीं




 तीन मंगलवार, तीन गुहार… फिर भी नहीं मिला इंसाफ




कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : ग्राम बदखेरा (भरदा) बहोरीबंद निवासी पूजा साहू पति रवि साहू मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यह तीसरी बार है जब वे जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर आई हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।


मीडिया के सामने पीड़िता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब सुनवाई के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती, तो आखिर जनसुनवाई में आने का क्या मतलब रह जाता है। उनके द्वारा अपने आवेदन मे बताया की..


अनावेदक गणो के द्वारा गुंडा गर्दी के बल पर मेरी जमीन पर अवैध कब्जा कर तहसीलदार एवं पटवारी की मिली भगत से विक्रय करने बाबत शिकायत 


महोदय से सविनय है की ग्राम बड़खेरा स्थित ख. न. पुराना 765/2 नया 1083,1084रकवा 0.15 हे. भूमि का मै पुस्तेनी भू स्वामी हूँ और लगभग 150 सालो से काबिज होकर खेती कार्य करते चले आ रहा हूँ 


यह की अनावेदको गणो के द्वारा765/1 की जमीन का क्रय किया गया है जिस पर वह रह कर खेती कर रहा है परन्तु उनके द्वारा मेरी पुस्तेनी जमीनखसरा नंबर 765/2पर गुंडा गर्दी के बल कर कब्जा कर लिया है 


यह की अनावेदक द्वारा मेरी उक्त भूमि का सीमांकन कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिस पर मैंने दिनांक 10.12.2025को आपत्ति भी लगाई थी महोदय जी अनावेद अपनी भूमि काबिज होकर मेरी भूमि का सीमांकन के लिए आवेदन भी स्वीकार कर लिया गया है तब मेरे द्वारा उक्त प्रकरण मे आपत्ति लगाई गई 



यह की मेरी उक्त भूमि को राम चरण नामदेव, और चंदूनाम देव बै गे हर द्वारा तहसीलदार एवं पटवारी की मिली भगत से चोरी से विक्रय भी कर दिया है जिससे मे अपनी भूमि को ले कर बहुत पीड़ित हूँ 



अतः आपसे निवेदन है की उपरोक्त भूमि की मोके एवं दस्तावेजो की जांच करते हुए यथा शीग्र कार्यवाही करने की दया करे

Post a Comment

Previous Post Next Post