*बरही: महानदी पुल के पास मिला कंकाल, शिनाख्त के लिए पुलिस कर रही प्रयास*
कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस
थाना बरही अंतर्गत मैहर रोड स्थित महानदी पुल के पास ग्राम कुंदरी में आज एक अज्ञात व्यक्ति का नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक पुरुष की अनुमानित उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हुलिए और कपड़ों का विवरण जारी किया है ताकि शिनाख्त हो सके:
* कपड़े: मृतक ने बदन पर नीले रंग की हाफ टी-शर्ट पहनी है, जिस पर अंग्रेजी में 'Brilliant Minded' लिखा हुआ है। साथ ही नीले रंग का लोअर पहना है।
* विशेष पहचान: दाहिने हाथ की कलाई में तांबे का कड़ा (चूड़ा) मौजूद है।

Post a Comment